सोनभद्र। जिले में सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली श्रद्धा के साथ मनाई गई। विभिन्न संगठनों की ओर से सोन, सततवाहिनी, रेणु नदी के तट के अलावा तालाबों पर दीपदान किया। भव्य आरती हुई। इससे नदी, तालाब जगमगा उठे।
मारवाड़ी युवा मंच व मारवाड़ी महिला मंच ने राम सागर जलाशय पर 1100 दीप प्रज्ज्वलित किया। यहां सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष पंकज कानोडिया, महिला मंच की अध्यक्ष निशा, परशुराम पुरिया, निधि, सचिन अग्रवाल, मोंटी थर्ड, शिखर केडिया, राकेश जालान, हिमांशु केजरीवाल आदि मौजूद रहे। उधर महिला केसरवानी वैश्य समाज की ओर से राम सरोवर तालाब पर देव दीपावली पर दीपदान किया गया। यहां श्वेता केसरी, शालिनी केसरी, प्रीति केसरी, खुशबू खेतान, भाजपा के नगर अध्यक्ष बलराम सोनी, संजय जायसवाल, अनुपम तिवारी, ध्रुवकांत द्विवेदी, पवन गुप्ता मौजूद रहे।
घोरावल: कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के अवसर पर बेलन नदी के मुक्खा फाल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देव दीपावली शिवद्वार मंदिर पर 5100 दीपक जलाकर मंदिर की सजावट की गई। श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक बेलन नदी से जुड़े पवित्र कुंड में स्नान किया और इसके बाद सीता रसोई के नाम से प्रसिद्ध देवी मंदिर में स्नान किया। करीब 25000 श्रद्धालुओं ने कुंड में डुबकी लगाई। यहां प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, उभ्भा चौकी इंचार्ज राजेश सिंह आदि मौजूद रहे। देव दीपावली पर शिवद्वार मंदिर परिसर व मूर्तियों को 5100 दीपों से सजाया गया। पुजारी अजय गिरि ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह भगवान भोलेनाथ एवं जगद्जननी माता पार्वती की प्रतिमा का दिव्य श्रृंगार किया गया और मंदिर व परिसर को दियों से सजाया गया।
दुद्धी: देव दीपावली पर सोमवार को प्राचीन शिवाजी तालाब करीब 50 हजार मिट्टी के दीयों से सजाया गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे तारे जमीं पर उतर आए हों। नगरवासियों ने भी घर पर मिट्टी के दीयों को जलाया और पूजन अर्चन की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, रामपाल जौहरी, नंदलाल अग्रहरि, अरुणोदय जौहरी, कन्हैया अग्रहरि, कानूनगो मो. आरिफ मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता और नेतृत्व तहसील अध्यक्ष राघवेंद्र दत्त वर्मा व लेखपाल संघ के पूर्व अध्यक्ष अरुण कनौजिया ने किया।
विंढमगंज: सन क्लब सोसायटी के तत्वावधान में सतत वाहिनी नदी के तट पर सोमवार को देव दीपावली पर 5151 दीप जलाए गए। भारतीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर को भी दीपों से सजाया गया। यहां पुरोहित बबलू तिवारी ने यजमान अमित कुमार केसरी सपत्नी छठ घाट पर बैठकर मां गंगे का पूजन अर्चन किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंस, मास्क, सैनिटाइजर लगाया गया।
चोपन: सोन सेवा समिति के सौजन्य से सोननदी के तट पर सोनेश्वर घाट पर देव दीपावली मनाई गई। यहां दीपदान किया गया। शाम साढ़े छह बजे विधि विधान से सोननद का पूजन अर्चन किया गया। वातावरण हर हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो गया। सोनतट पर बने सभी घाटों पर दीयों की जगमगाहट से नहा गया। इसके पूर्व चौबीस घंटे के अखंड हरिकिर्तन के समापन के बाद रंगोली सजाई गई। स्थानीय कलाकार निर्मल तिवारी, अतुल मिश्रा ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन नमामी गंगे के जिलाध्यक्ष व सोन सेवा समिति के अध्यक्ष महेंद्र केशरी ने किया। यहां राजेश अग्रहरी ,ओमप्रकाश, बंटी सिंह, बिट्टू सिंह, ईओ महेंद्र सिंह ,चोपन थाना प्रभारी नवीन तिवारी, कस्बा इंचार्ज अवधेश यादव मौजूद रहे।
25 हजार दीपकों से जगमगाया रेणुका नदी घाट
ओबरा। दीपावली के 15 दिनों बाद कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला देव दीपावली का पर्व स्थानीय रेणु नदी छठ घाट पर सोमवार की शाम धूमधाम से सामाजिक प्रगति परिषद के अध्यक्ष कार्यक्रम संयोजक सुशील मिश्रा संग्राम के नेतृत्व में मनाया गया। इस दौरान 25 हजार दीपकों की रोशनी से पूरा रेणुका नदी छठ घाट जगमगा उठा। वहीं स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोलियां बनाकर मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वाराणसी के विद्वानों ने भव्य आरती पूजन किया। मुख्य अतिथि भाजयुमो के प्रदेश भमहामंत्री देवेंद्र सिंह पटेल एवं अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बनारस से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत सुनाए। यहां मॉस्क भी वितरित किये गए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय के नेतृत्व में पुलिस के जवान पूजन घाट पर डटे रहे। पूजन में नगर पंचायत अध्यक्ष प्राणमती देवी, ईओ अमित कुमार सिंह, डॉ. एसके मिश्रा, इं. अदालत वर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष अरविंद सोनी, राज सुशील पासवान, प्रशांत सोनी, समीर माली, परवेज अहमद आदि सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
राबर्ट्सगंज स्थित राम सरोवर तालाब पर देव दीपावली पर दीप दान करती महिलाएं।- फोटो : SONBHADRA
राबर्ट्सगंज स्थित राम सरोवर तालाब पर देव दीपावली पर दीपदान करती तरुण केशरवानी वैश्य समाज की महि?- फोटो : SONBHADRA
राबर्ट्सगंज स्थित राम सरोवर तालाब पर देव दीपावली जला दीपक।- फोटो : SONBHADRA
राबर्ट्सगंज स्थित राम सरोवर तालाब पर देव दीपावली दीप से बना ऊ जय श्रीराम।- फोटो : SONBHADRA
घोरावल तहसील क्षेत्र के मुक्खा फाल के कुंड पर कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़- फोटो : SONBHADRA