फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के योगीचौरा के पास शनिवार की शाम एक बाइक ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ट्रक की चपेट में आ गई। इससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को संजीवनी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जबकि उसका चालक फरार हो गया। तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

दुधीचुआ निवासी दीपक तिवारी पुत्र वेदनाथ तिवारी शनिवार की शाम करीब पांच बजे अपने साथी सुधीर गिरी पुत्र उपेंद्र गिरी और अनिल केवट पुत्र राजेश केवट के साथ शक्तिनगर से बीना की ओर मोटर साइकिल से जा रहा था। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। इसी दौरान जब वह योगीचौरा के पास पहुंचे तो एक ट्रक से पास लेने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के चक्के के नीचे आ गयी। इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आनन-फानन में पहुंचे बीना चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तीनों घायलों को संजीवनी चिकित्सालय भेजवाया ,जहां चिकित्सकों ने दीपक तिवारी व सुधीर गिरी को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनिल केवट का इलाज चल रहा है। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बता दें कि औड़ी-शक्तिनगर फोरलेन निर्माण में बरती जा रही लापरवाही से आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। इससे स्थानीय नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है एक तरफ सड़क बनाने की बजाय संविदा कंपनी के लोगों ने दोनों तरफ सड़क को खोद दिया है। इससे सड़क पर लोगों का चलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें