फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: तीन श्रेणी में 1441 गांवों को बांटने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस सर्तक हो गई है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने मातहतों को जिले के 1441 गांवों को तीन श्रेणी में बांट कर भूमि, पेयजल समेत अन्य विवादों का निपटारा करते हुए अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। थानाध्यक्ष गांवों को ए, बी और सी श्रेणी में बांटने की कार्यवाही में जुट गए हैं।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2021 में होने वाले ग्राम पंचायत चुनावों के लिए अनंतिम मतदाता सूची 27 दिसंबर को प्रकाशित कर दी गई है। इसी के साथ चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। ग्राम प्रधान, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य बनने का सपना देखने वालों ने वोटरों को अपने-अपने पाले में करने में जुट गए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में तनाव की भी स्थितियां बनने लगी है। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अपने स्तर से तैयारियां तेज कर दी हैं।
एसपी ने क्षेत्राधिकारियों समेत थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे गांवों में हर छोटे-बड़े झगड़े को गंभीरता से लें। पुलिस का मानना है कि लोकसभा व विधानसभा से पंचायत चुनाव अधिक संवेदनशील होते हैं। गांवों की राजनीति में पार्टी बंदी हावी रहती है और यहीं झगड़े का कारण बनती है। ये झगड़े अक्सर बड़ा रूप ले लेते हैं। चुनावों से पहले और बाद तक चुनावों की रंजिश निकाली जाती है। इसको ध्यान में रखते हुए गांवों को तीन श्रेणियों में रखा जा रहा है। जिन गांवों में हत्या, लूट, छिनैती, पूर्व के चुनावों में विवाद समेत अन्य घटनाएं ज्यादा हुई हैं, उस गांव को अति संवेदनशील प्लस में रखा गया है। उससे थोड़े कम घटनाओं वाले गांवों को अति संवेदनशील और संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया जा रहा है। अति संवेदनशील प्लस गांवों में सीओ, थाना प्रभारी, अति संवेदनशील गांवों में इंस्पेक्टर व दारोगा और संवेदनशील गांवों में दरोगा और बीट के सिपाही निरंतर भ्रमण करते हुए अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

सभी थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों गांवों को तीन श्रेणी में चिह्नित करने का निर्देश दिया है। जिन गांवों में हत्या, लूट, छिनैती, पूर्व के चुनावों में विवाद समेत अन्य घटनाएं ज्यादा हुई हैं, उसे अति संवेदनशील प्लस, उससे थोड़ी कम घटनाओं वाले गांवों को अति संवेदनशील और संवेदनशील के रूप में चिह्नित कराया जा रहा है। - अमरेंद्र प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें