फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra : बर्थडे पार्टी से लौट रहे बाइक सवार किशोरों समेत तीन को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत

Mon, 06 Feb 2023 12:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के सोनभद्र जिले में रविवार देर रात बाइक  बाइक सवार दो किशोर समेत तीन लोगों को ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। तीनों बर्थडे पार्टी से अपने घर लौट रहे थे। हादसा पिपरी थाना क्षेत्र के तुर्रा चौराहे के पास हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। इधर, अपने बच्चों के घर आने का इंतजार कर रहे परिजनों को इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिली तो कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 9:30 अनपरा की तरफ से एक ट्रक रेणुकूट की ओर जा रहा था।  तुर्रा चौराहे के समीप विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में पिपरी थाना क्षेत्र के बाइक सवार वीआईपी कॉलोनी तुर्रा निवासी आशीष (17), सौरभ (18 )और मोहित( 17 ) की मौके पर मौत हो गई। 

हादसे के बाद सड़क पर शवों के होने से कुछ देर के लिए आवागमन ठप हो गया। आसपास के लोगों ने मृतकों की शिनाख्त करते हुए घटना की जानकारी पुलिस और उनके परिजनों को दी।  मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी दिनेश प्रकाश पांडे ने शवों को कब्जे में लेकर हिंडाल्को अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। 
विज्ञापन


वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बाइक को पुलिस ने कब्जे में लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक सवार दोनों किशोर और युवक रेणुकूट से किसी बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे।  मृतकों के परिजनों की तहरीर के आधार आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें