दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव में बुधवार को डीसीएम, बालू लदे टीपर और बोलेरो की भिड़ंत में बोलेरो सवार 28 वर्षीय राजकुमार रावत की मौत हो गई। हादसे में टीपर चालक नंदू (18) केबिन में फंस गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
तीनों वाहनों में हुई जोरदार टक्कर
बताया गया कि म्योरपुर की ओर से डीसीएम दुद्धी आ रहा था। वहीं, बालू लदा टीपर झारोखुर्द की तरफ जा रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। तभी दुद्धी की ओर जा रही बोलेरो भी दोनों वाहनों से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के ग्रामीण आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गए।