पुलिस को देखते ही ट्रक खड़ा कर चालक समेत उस पर सवार तीन लोग भागने लगे। लेकिन पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर ट्रक के डाला में तिरपाल की नीचे 13 बोरे छिपा कर रखा गांजा बरामद किया गया। तौल कराने पर एक बोरे में 20 किलो व शेष 12 बोरो में 30-30 किग्रा गांजा था।
एसपी ने बताया कि पकड़े गए वकील यादव निवासी चई छपरा जनपद बलिया, गौरीशंकर यादव बनकट जनपद भोजपुर बिहार और सुजीत कुमार यादव निवासी हवासपुर जनपद भोजपुर आरा बिहार के खिलाफ थाना विंण्ढमगंज में अभियोग पंजीकृत कर चालान कर दिया गया। एसपी ने कहा कि सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए 25,000 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है ।