फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः प्रभारी मंत्री दो दिन रहेंगे जनपद में, करेंगे समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर प्रदेश बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। जिले के कार्यालय अध्यक्षों और निर्माण एजेंसियों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह समय से पूर्व संबंधित अधिकारी पूरी जवाबदेही और तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित हों।
विज्ञापन

उधर, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रभारी मंत्री 24 और 25 दिसंबर को जिले में रहेंगे। दोपहर बारह बजे से शाम चार बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। 25 दिसंबर की सुबह दस बजे हाथीनाला में चल रहे सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद ग्यारह बजे बजे ब्लॉक दुद्धी में आयोजित किसान गोष्ठी में शामिल होंगे। दोपहर डेढ़ बजे म्योरपुर क्षेत्र के गंभीरपुर में भाजपा नेता जीत सिंह खरवार के माता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करेंगे। इसके बाद वापस लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें