फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सोनांचल कप के फाइनल में पहुंची सोनभद्र की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में खेले जा रहे 22वें सोनांचल कप के फाइनल में डॉ. एचपी सिंह क्रिकेट एकेडमी सोनभद्र की टीम ने प्रवेश किया। शनिवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में सोनभद्र की टीम ने साउथ ईस्टर्न रेलवे रांची को 6 विकेट से हराया।
विज्ञापन

रांची की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में 122 रन पर ऑलआउट हो गई। रांची के कप्तान सचिन तिवारी ने सर्वाधिक 32 रन, राकेश कुमार ने 21 रन बनाए। सोनभद्र की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान पंकज ओझा ने सर्वाधिक चार विकेट व अखिलेश यादव ने दो विकेट लिए।
जवाब में उतरी डॉ एचपी सिंह क्रिकेट एकेडमी सोनभद्र की टीम ने मात्र 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 124 रन बनाकर मैच जीत लिया। सोनभद्र की ओर से प्रदीप चौबे ने सर्वाधिक 42 रन व धनंजय त्रिपाठी ने 30 रन बनाया। रांची की ओर से शिवम और सचिन ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन

सोनभद्र के कप्तान पंकज ओझा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। निर्णायक रोशन सिंह और जैनुल आबदीन रहे। समाजसेवी रमेश सिंह यादव, दलबीर सिंह, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अजीज खान, कलीम खान, राजू यादव, राजेश यादव, हिमांशु कुशवाहा, फैजल खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें