फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जइसन सोचले रहली ओइसन पियवा मोर बाड़े...

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में सोन संगीत महोत्सव में गीत प्रस्तुत करते ओंकार सि?
विज्ञापन
सोनभद्र। स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह राबर्ट्सगंज में शुक्रवार की रात सोन संगीत फाउंडेशन के तत्वावधान मेें सोन संगीत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला परियोजना समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण किरन सिंह और माउंट लिट्राजी स्कूल वाराणसी के पीआरओ विवेक श्रीवास्तव, सुखसागर उपाध्याय और अनिल द्विवेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक गीत गुनगुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

टी सीरिज की कलाकार नेेेहा चटर्जी ने जइसन सोचले रहली ओइसन पियवा मोर बाड़े, सावर न गोर बाड़े हो...की गीत गुनगुना कर लोगों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। इसके अलावा एक से बढ़ कर एक गीत सुुनाकर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। जिले के भोजपुरी कलाकर सुशील मिश्रा ने भजन समेत अन्य गीत गाकर महफिल जमा दिया। प्रतीक मिश्रा, रोहित तिवारी, अजय पांडेय, इंद्रभूषण त्रिपाठी ने भी गीतों को सुनाया। पूरी रात गीत और गजल का लुत्फ श्रोताओें ने उठाया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, शिक्षक संघ के अध्यक्ष योगेश पांडेय, पुनीत जैन, सरोज सिंह, अजीत जायसवाल, मनोज गुप्ता, अल्ताफ खां, अधीर पांडेय, लालता प्रसाद मिश्र, आलोक चौबे, संतोष सिंह चंदेल, राम प्रसाद यादव, विकास वर्मा, मोहन लाल केशरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें