फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहनीय कार्य के लिए एडीएम को मिला प्रशस्ति पत्र

विज्ञापन
लखनऊ में एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह को प्रमाण पत्र देती अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार
विज्ञापन
सोनभद्र। शासन के निर्देश पर सोनभद्र और मीरजापुर में सहकारी समितियों के नाम पर ली गई जमीनों की जांच में सराहनीय योगदान के लिए जिले के एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह को शनिवार को लखनऊ में प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह प्रशस्ति पत्र सूबे के अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने दी। इस दौरान विशेष सचिव महेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव राम विजय सिंह मौजूद रहे। गौरतलब हो कि 17 जुलाई 2019 को घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में आदर्श कृषि सहकारी समिति के विवादित भूमि को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था। इसमें एक पक्ष से 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के सभी समितियों की जमीन की जांच करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें