फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसमस्याओं को लेकर हल्लाबोल आंदोलन 16 से

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र । राबटर्सगंज नगर में 24 घंटे चिकित्सालय का संचालन कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर चरण स्पर्श अभियान चला रहे सोनभद्र विकास मंच के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने व्यवसायियों से 16 जनवरी को बाजार बंद रखने का आग्रह किया है। बताया कि इस दिन मांगों के समर्थन में विद्यालय भी बंद कराने का आग्रह किया जा रहा है। शुक्रवार को भी विकास मंच चरण स्पर्श के जरिए आंदोलन चला रहा।
विज्ञापन

मांगों को लेकर 17 जनवरी से हल्लाबोल आंदोलन शुरू किया जाएगा। जनता के नाम वितरित किए जा रहे खुले पत्र में उन्होंने कहा है कि पूर्व में जिला चिकित्सालय राबटर्सगंज नगर में संचालित था लेकिन इसे नगर से छह किमी दूर लोढ़ी ले जाया गया। रात में वहां पहुंचना काफी मुश्किल होता है। इसके चलते नगर के लोग प्राइवेट अस्पतालों में उपचार कराने के लिए विवश हैं। इसको लेकर नगर के लोगों ने काफी आंदोलन किया। पूर्व में जिला अस्पताल रहे भवन परिसर में ही 24 घंटे अस्पताल संचालन का लिखित आश्वासन भी मिला बावजूद अब तक इसे मूर्तरूप नहीं दिया गया। प्रदूषण, बढ़ती बेरोजगारी को भी सोनभद्र विकास मंच प्रमुख मुद्दा बनाए हुए है। ज्ञानेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि अब भी जनता की जरूरतों पर संजीदगी नहीं दिखाई जाती है तो 15 मई से वह आमरण अनशन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें