फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में डेढ़ करोड़ के प्रस्ताव मंजूर

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर पालिका बोर्ड की बैठक करते नपा चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल।
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर पालिका राबर्ट्सगंज बोर्ड की गुरुवार को हुई बैठक में सभासदों की तरफ से वार्डो में नाली, सीसी रोड व इंटरलाकिंग से संबंधित कार्यों के लिए दिए गए प्रस्ताव मंजूर कर लिए गए। सभासदों की तरफ से वार्डों में विकास कार्य के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये के प्रस्ताव दिए गए। जिस पर बोर्ड की तरफ से कहा गया कि फिलहाल 70 रुपये उपलब्ध है, जिससे इस्टीमेट व टेंडर सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी कराकर तत्काल कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। बैठक में सफाई के मसले पर भी चर्चा हुई। जिसमें प्रस्ताव आया कि जिन दुकानों के पास कूड़ा मिलेगा, संबंधित दुकानदार की जिम्मेदारी तय कर उससे जुर्माना भी वसूल किया जाए, हालांकि जुर्माना वसूल किए जाने के संबंध में निर्णय नहीं हो पाया।
विज्ञापन

बैठक नगर पालिका परिषद के चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। बोर्ड की बैठक शुरू होने पर पहले पिछली बैठक में पारित प्रस्तावों पर हुए कार्यों पर चर्चा हुई। पिछली बैठक के दौरान शेष बचे बजट से कराये जाने वाले चर्चा के बाद बृहस्पतिवार के बैठक के एजेंडे पर चर्चा की गई। इसमें सभासदों से वार्डों में विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव लिया गया। इन प्रस्तावों को मंजूर कर लिया गया। चेयरमैन ने बताया कि बचे हुए 70 लाख रुपये से फिलहाल विकास कार्य कराया जाएगा। शेष कार्यों को बजट आने पर कराया जाएगा। बैठक में इस बात पर भी चर्चा की गई कि जिन दुुकानों के पास कूड़े मिलेंगे उसकी सफाई में खर्च होने वाली राशि दुकानदारों से ली जाएगी। हालांकि इस पर रुपये को लेकर कोई सहमति नहीं बन सकी। इस पर दोबारा होने वाली बैठक में चर्चा किया जाने पर सहमति बनी। इस दौरान ईओ प्रदीप गिरि, सभासद कामरान उल्लाह खां, संतोष सिंह, इरफान उल्लाह खां, अभिषेक गुप्ता, राजन गुप्ता, नातिक अशरफ, तौकिर खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें