सोनभद्र। बृहस्पतिवार को कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि कानून में कहीं भी मुस्लिमों की नागरिकता समाप्त करने की बात नहीं लिखी है।
वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा भ्रमित करने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। विनोद कुमार चौबे, राम अक्षैबर मिश्रा, शेषनारायण दीक्षित, विनोद कुमार शुक्ला, रविप्रकाश तिवारी, सुरेश पाठक, अंशुमान सिंह, राजेश पति तिवारी, ललित नारायण, उमेश पाण्डेय, नीरज सिंह, रविकांत राय, विमल पाण्डेय, मनीष चतुर्वेदी, विमलेश पाठक आदि मौजूद रहे। डाला: एकल विद्यालय अंचल चोपन व गुरमुरा के बैनर तले बृहस्पतिवार को खन्ना कैंप बाडी़ से नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में रैली निकाल कर लोगों को सीएए के बारे में जागरूक किया गया।