फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों ने किया नगर पंचायत बोर्ड की बैठक का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्क। नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा बोर्ड की बृहस्पतिवार को नगर पंचायत सभागार में होने वाली बैठक एक बार फिर कोरम के अभाव में स्थगित कर दी गई। एक को छोड़कर अन्य सभी सभासदों ने इस बैठक का बहिष्कार का दिया और वे पहुंचे ही नहीं। पिछली बार की भी बैठक का सभासदों ने बहिष्कार कर दिया था। इससे विकास कार्यों से जुड़ी योजनाएं नहीं बन पा रही हैं और न ही नगर के विकास पर चर्चा हो पा रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा बोर्ड की बैठक बृहस्पतिवार को प्रस्तावित थी। पिछली बार बैठक में हुए हंगामे को देखते हुए जिला प्रशासन ने इस बार एक नायब तहसीलदार को बैठक में उपस्थित रहने का आदेश दिया था। इस पर नायब तहसलीदार के नेतृत्व में फोर्स भी नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गई थी। लेकिन सभासदों ने इस बैठक का बहिष्कार कर दिया। वार्ड छह के सभासद बृजेश सिंह को छोड़कर अन्य कोई भी सभासद इस बैठक में नहीं पहुंचा। इस नाते कोरम के अभाव में यह बैठक स्थगित करनी पड़ी। बोर्ड की बृहस्पतिवार को होने वाली बैठक में सभासद दीपचंद महतो, मनोरमा देवी, अजय केशरी, संजू सोनकर, पूजा गुप्ता, बच्चे लाल जायसवाल, सुषमा जायसवाल, असफाक कुरैशी, बानो बेगम नहीं गए। उनका आरोप है कि नगर पंचायत की चेयरमैन और ईओ मनमानी कार्य करते हैं। सभासदों की ओर से कोई प्रस्ताव भी दिया जाता है तो उसे अमल में नहीं लाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें