सोनभद्र। रोडवेज बसों में किराया वृद्धि के खिलाफ युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को एआरएम को संबोधित ज्ञापन रोडवेज बस स्टेशन के इंचार्ज राजकुमार सिंह को सौंपा। यहां प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं ने बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग उठाई है।
यहां कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर जनता का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया और कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। इस दौरान युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि रोडवेज का किराया बढ़ाना जनहित में नहीं है। हर व्यक्ति महंगाई की मार झेल रहा है। उसे वर्तमान सरकार से कोई भी अपेक्षा नहीं है। उन्होंने मांग किया कि महंगाई को देखते हुए किराए की वृद्धि नहीं होनी चाहिए क्योंकि जिले का जो व्यापारी हैं, वह हर बुधवार वाराणसी- कानपुर बड़ी मंडियों में जा कर सामान खरीद कर लाते हैं। जिलाध्यक्ष ने बढ़े हुए कीमतों को वापस लेने की मांग की है। इस दौरान श्रीकांत मिश्रा, प्रदीप कुमार चौबे, कमलेश यादव, फैजान अहमद, सूरज वर्मा, देवांश केसरी, ओमकार पांडेय, गौरव केसरी, अरुण सोनी, साहिल खां, राहुल सिंह, बाबा ठाकुर, तालिब वारसी मौजूद रहे।