फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के समाधान को सीएम को भेजेंगे ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। क्षेत्र के सेक्टर सी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार की देर शाम उत्तर प्रदेश राज्य सीमेंट निगम के पूर्व कर्मचारियों व मलिन बस्ती वासियों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस( इंटक ) के जिला अध्यक्ष हरदेव तिवारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें समस्याओं के समाधान को लेकर जिलाधिकारी सोनभद्र के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने कहा कि स्थानीय कंपनी के सीएसआर की सुविधाएं मलिन बस्ती वासियों को नहीं मिल पाने से लोग चिकित्सा, शुद्ध पेयजल, शौचालय, आवास, रोजगार, शिक्षा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। कहा गया कि सीमेंट कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों के वेतनमान में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने के लिए शासन प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। बैठक का संचालन इंटक जिला सचिव शमीम अख्तर खा ने किया। इस दौरान सजावल पाठक, केदारनाथ, रविनाथ सिंह, दीनानाथ शर्मा, नंदू पटेल, रविंद्र देव पांडे, डाला श्रमिक संघ के महामंत्री उत्तम मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी, अश्वनी तिवारी, बबूंदर पाठक, हरिशंकर गोड़, आशा शर्मा, संजय पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें