सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर राबर्टसगंज के कचहरी तिराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने रेल किराया, गैस मूल्य वृद्धि, रोडवेज बस किराए में वृद्धि के खिलाफ नारेबाजी किया और इसे यूपी व केंद्र सरकार की विफलता का परिणाम बताया। कचहरी तिराहे पर हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि दोनों सरकारें जनता के बुनियादी मुद्दों पर फेल हैं। इन सरकारों में जनता का कोई भला नहीं होना है। सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि नए साल में भी भाजपा सरकार ने आम जनमानस को ठगने का काम किया है ।देश महंगाई वह मंदी से जूझ रहा है, इसके बावजूद सरकार और भी महंगाई लाद रही है। खाद्य पदार्थों का दाम आसमान छू रहा है।पेट्रोलियम पदार्थों के दाम भी बढ़ गए हैं। रेल और बस के किराए भी बढ़ गए हैं। ऐसे में सरकार से जनता क्या उम्मीद करें।