फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवप्रताप हत्याकांड में इनामी आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह उर्फ बबलू की पिछले दिनों हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी कुमार सौरभ उर्फ लव सिंह को पुलिस ने शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। यह जानकारी रविवार को पुलिस लाइन चुर्क में पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार श्रीवास्तव नेे पत्रकारों को दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 30.09.2019 को रात्रि में रेनुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह निवासी हनुमान कटरा रेनुकूट की अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में पुलसि ने हत्या समेत अन्य धाराओं में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। एएसपी मुख्यालय, पिपरी सीओ के पर्यवेक्षण में अपराध शाखा के स्वाट टीम व सर्विलांस तथा प्रभारी निरीक्षक पिपरी की संयुक्त टीम घटना में संलिप्त अभियुक्तो को गिरफ्तार किया। इसी क्रम में शनिवार को बिहार के भभुुआ से पुलिस ने फरार चल रहे 25000 का पुरस्कार घोषित अभियुक्त कुमार सौरभ उर्फ लव सिंह को ग्राम-पिपरा थाना मोहनिया जनपद-कैमुर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें