दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर शनिवार को दोपहर में दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों, संयुक्त बार संघ के अधिवक्ताओं ने कचहरी के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। लोगों ने मांग के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी किया।
यहां सभा में सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाने की मांग लंबे अर्से से की जा रही है। लेकिन इसकी अनदेखी की जा रही है। सिविल बार संघ पूर्व अध्यक्ष दिनेश अग्रहरि ने कहा कि बीजपुर से जिला मुख्यालय पहुंचने में करीब 200 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। दुद्धी बार एसोसिएशन संघ अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय ने कहा कि शासन अनावश्यक रूप से जिला मुख्यालय की यहां घोषणा न कर क्षेत्र के लोगों को गुमराह कर रहा है। जिला बनाओ संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह ने कहा यदि जन भावनाओं का सम्मान करते हुए दुद्धी को जिला मुख्यालय की घोषणा शासन नहीं करता है तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर प्रेमचंद्र यादव, नंदलाल, रामजी पांडेय, पारसनाथ गुप्ता, गोविंद, वरुणोदय जौहरी, आईजेड खान, रामपाल जौहरी, आनंद कुमार, संतोष कुमार, कृष्णदेव, मनोज मिश्रा, रामनरेश अग्रहरि, अजय मिश्रा, मनोज तिवारी, आशीष गुप्ता, रामप्रकाश सिन्हा, राकेश सिंह, अमरावती देवी, सुरेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।