फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकरणों पर टैक्स समाप्त करने को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कृषि उपकरणों पर टैक्स समाप्त करने, बिजली के बढ़े दरों को वापस लेने समेत 20 सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को कलक्ट्रेट में जन सत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जायज मांगों को नजरदांज किया गया तो आने वाले दिनों में वृहद आंदोलन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि आवारा पशुओं पर तत्काल रोक लगाई जाए और किसानों को बैरीकेटिंग करने के लिए आसान किश्तों पर बिना ब्याज के ऋण मिले। लचर कानून व्यवस्था सुधार के लिए कड़े कदम उठाते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीडन बंद किया जाए। कहा कि रेणुकूट और चोपन नगर पंचायत में अविलंब चुनाव हो। सरकार संविदा श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 18000 करें। कोटेदारों का कमीशन बंद करते हुए उन्हें उचित वेतन मिले। कल-कारखानों में स्थायी नियुक्ति हो और योग्य संविदा कर्मियों को स्थायी नौकरी दी जाए। उन्होंने कहा कि वनाधिकार कानून के तहत धारा 20 की जमीन कब्जे के आधार पर पट्टे का अधिकारी दिया जाए। प्रशासन ग्राम प्रधानों की संपति के बजाय सेके्टरियों की संपति की जांच कराए। बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाएं जाए। जिला प्रधान महासचिव रंजीत सिंह, कप्तान सिंह, सोनेंद्र सिंह रघुवंशी, सचिन शुक्ला, विनय सिंह, संतोष सिंह, हरिओम त्रिपाठी, अखिलेश प्रताप सिंह, नीतू सिंह, शोभा सिंह, मीना चौहान, संजू मौर्या, गंधरी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें