फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुकूट चेयरमैन की हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। नगर में बीते 30 सितंबर की रात करीब 10 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी व्यापारी राकेश मौर्या को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पिपरी थाना प्रभारी अभय नारायण तिवारी ने बताया कि चेयरमैन हत्याकांड में शामिल आरोपी राकेश मौर्या को शनिवार को उनके आवास के समीप से गिरफ्तार किया गया। बीते 30 सितंबर को रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष की उनके घर में घुसकर अज्ञात शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सिंह समेत पांच नामजद व अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पांच नामजद आरोपियों में से पूर्व चेयरमैन अनिल सिंह उनके भाई बृजेश सिंह, राकेश सिंह व जमुना सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। घटना में शामिल एक शूटर गांधी यादव को चंदौली पुलिस ने गिरफ्तार किया था, दो अन्य शूटर रवि व सुधांशु बिहार के रोहतास जिले के विक्रमगंज कोर्ट में अपने पुराने मुक़दमें में जमानत रद्द करा कर आत्मसमर्पण कर चुके हैं। चौथे शूटर विकास उर्फ बुलेट को पुलिस ने 15 दिन पूर्व गिरफ्तार किया था। एक अन्य शूटर लव कुमार सिंह अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें