सोनभद्र। जिले से झारखंड में शनिवार को विधान सभा चुनाव हुआ। इसके दृृृृष्टिगत सीमावर्ती इलाकों में फोर्स अलर्ट रही। संपर्क मार्गों पर लगे अस्थायी चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी आने-जाने वाले वाहनों और उसमें सवार लोगों की तलाशी लेने के बाद जाने दे रही थी। जंगीलों में कांबिंग केे दौरान जवानों ने आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। एसपी समेत अन्य अधिकारी बार्डरों पर तैनात फोर्स से पल-पल की जानकारी लेते रहे।
विंण्ढमगंज: चुनाव के मद्देनजर बॉर्डर इलाके में आने-जाने वाले रास्तों को सील कर यहां विंण्ढमगंज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में वाहनों और उसमें सवार लोगों की तलाशी लेने के बाद ही गतंव्य के लिए जाने दिया जा रहा था। सुबह सात बजे से अपरान्ह तीन बजे तक मतदान हुआ। बार्डर पर केंद्रीय जवानों के साथ झारखंड पुलिस मुस्तैद रही। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंहं और नक्सल ऑपरेशन एएसपी अभयनाथ त्रिपाठी ने बॉर्डर इलाके का जायजा लेते हुए अधीनस्थों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया, ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न हो सकें। उधर पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा सादे पोशाक में तैनात पुलिस की 130 टीमें अपने-अपने इलाकें में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट देते रहे। जंगलों में टीमों ने अलग-अलग जगहों से छह से अधिक संङ्क्षदग्धों को हिरासत मेें लेकर पूछताछ की तो पता चला वे लोग जंगली इलाकों के रहने वाले है। इसके बाद उनको छोड़ दिया गया।