फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले जंतु के काटने से किशोर की मौत, सात गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बीते चौबीस घंटों में विषैले जंतुओं के काटने से एक किशोर की मौत हो गई। जबिक
विज्ञापन

सात लोगों की हालत खराब हो गई। किशोर के शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। जबकि सात लोगों को खिरीहिटा गांव में एक चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया।
पेढ़ ग्राम पंचायत के नौगढ़वा निवासी रवि गोंड (16) पुत्र चंद्रबली गोंड़ बृहस्पतिवार की देर शाम घास काटने के लिए खेत में गया था। उसी दौरान किसी विषैले जंतु ने उसके हाथ में काट लिया। परिजन उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाने की तैयारी कर रहे थे कि इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सुभाष सिंह ने बताया कि मृतक रवि गोंड़ के पिता चंद्रबली की मृत्यु लगभग पांच साल पहले हो चुकी है। रवि गोंड़ की तीन बहने भी हैं।घर के इकलौते चिराग की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। अन्य घटनाओं में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के गड़मा निवासी बब्बू 52 पुत्र बासु को वृहस्पतिवार को देर शाम घास काटते समय विषखोपड़ा ने उसके हाथ में काट लिया। पड़वनिया निवासी चंपा 32 पत्नी दुर्गा को घर में कुछ सामान खोजने के दौरान सांप ने हाथ में डस लिया। मिर्जापुर जिला के दखल गांव निवासी संजय;29 पुत्र रामप्रसाद को रास्ता चलते सांप ने पैर में डस लिया। सिलवर निवासी बहादुर 60 को शुक्त्रस्वार सुबह खेत में खाद डालते सर्प ने दंश लिया। बरदिया निवासी आशीष 38 पुत्र राजबली को भोर में घर के बाहर टहलते समय उसके पैर में, परसिया निवासी राजकुमार 38 पुत्र कांता को सांप ने काट लिया। गुरुवल निवासी गोलहर 50 पत्नी कामता प्रसाद को घर में कुछ काम करते समय सांप ने काट लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें