फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के तालाबों पर 83 लोगों ने किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के चार तालाबों के भीटों पर 83 लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर नपा प्रशासन ने एंटी भूमाफिया के तहत अतिक्रमणकारियों को चिन्हित किया है। नपा के ईओ द्वारा अवैध कब्जा करने वालो को नोटिस भेजी जा रही है। नोटिस मिलने के बाद भी तालाबों से अवैध कब्जा न हटाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन एंटी भूमाफिया कानून केे तहत सरकारी और दूसरे की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने नगर के राम सरोवर तालाब, बसुआ पोखरा, विकास नगर स्थित तालाब, जोगिया बीर तालाब के भीटों पर हुए अतिक्रमण की जांच कराकर रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि ने बताया कि चारों तालाबों पर करीब 83 लोगों ने अवैध भवन आदि का निर्माण कराकर कब्जा कर रखा है। इसकी रिपोर्ट सदर एसडीएम यमुना धर चौहान को भेजने के साथ ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही राजस्व कर्मियों के साथ भीटों की नापी कराकर अवैध कब्जा हुए एरिया को निशान लगवा कर अतिक्रमणकारियों हटाने के लिए निर्देशित किया जाएगा। नोटिस मिलने के बाद भी जो लोग अतिक्रमण नहीं हटाएंगे उनका कब्जा हटाने में जो खर्च आएगा उनसे वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें