फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस खड़ी कर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सात सूत्री मांगों के समर्थन में मंगलवार को भी एंबुलेंस खड़ी कर कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108, 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी पर प्रदर्शन भी किया। इसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी को मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

हड़ताल पर रहे एंबुलेंस कर्मचारियों का आरोप था कि जीवीकेईएमआरआई 108 एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी कर्मचारियों से नियम विरुद्ध कार्य करा रही है। यह आरोप भी लगाया कि 12 घंटे कार्य कराकर आठ घंटे का वेतन दिया जा रहा है। वेतन मिलने का समय निर्धारित नहीं है। कर्मचारियों को पीएल, सीएल व सरकार की तरफ से निर्धारित अवकाश भी नहीं दिए जा रहे हैं। अवकाश वाले दिन भी कार्य लिया जा रहा है। कर्मचारियों पर फर्जी केस करने का दबाव बनाकर उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने निष्कासित किए गए आठ कर्मचारियों को वापस रखने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में गया पाल, सुनील कुमार, मणिशंकर यादव, राममणि वर्मा, इस्लाम खां, नागेन्द्र यादव, भरत पाल, सुनील यादव, राजेन्द्र पटेल, गुलाब प्रजापति, कन्हैया यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें