सोनभद्र। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बन रहे सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन का निरीक्षण जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने मंगलवार को किया। इस दौरान घोरावल ब्लॉक क्षेत्र में तीन स्थानों पर कमी मिलने पर तीन सचिवों का वेतन रोका और एक को चेतावनी दी।
जिला पंचायत राज अधिकारी ग्राम पंचायत खड़देऊर में बन रहे पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया कि सचिव द्वारा इसकी रिपोर्टिंग छत स्तर तक की जा रही है, परंतु मौके पर तीन फीट की दीवार जुड़ाई के बाद कार्य बंद है लापरवाही पर सचिव जावेद अख्तर का वेतन रोकने के लिए निर्देश दिए। इसी तरह जुड़िया और कनेटी ग्राम पंचायत में शौचालय और पंचायत भवन के निर्माण कार्य अधूरे मिले। सचिव कांति देवी को चेतावनी दी। मुडीलादिह, जमगई, पनौली, जुरौल, मुसरधारा में भी निर्माण कार्य अधूरे मिले। सचिव शिवम सिंह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया। कुशहरा, धुटेर, दुरावल खुर्द में निर्माण कार्य संतोषजनक न होने पर सचिव हेमंत शुक्ला का वेतन रोकने का निर्देश दिया।