फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ नक्सली हमले के बाद सोनभद्र की फोर्स अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पड़ोसी छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार को नक्सलियों ने एक चार पहिया वाहन को निशाना बनाते हुए बारूदी विस्फोट से उड़ा दिया। विस्फोट से वाहन सवार चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने यूपी से सटे सभी जिलों के भी पुलिस को नक्सलियों की तलाश में लगा दिया है। वहां की पुलिस से बचने के लिए नक्सली सीमावर्ती इलाकों में पनाह न ले सकें इसे लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट हो गई है। एसपी ने बार्डर पर पीएसी और नक्सल इलाकों के थानों की फोर्स को सतर्क कर दिया है।
विज्ञापन

खुफिया एजेेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र अंर्तगत राजपेटा गांव के पास नक्सलियों ने एक सूमो वाहन को निशाना बनाते हुए बारूदी विस्फोट से उड़ा दिया। आईईडी विस्फोट से वाहन के परखच्चे उड़ गये। वाहन में सवार दो ग्रामीण मो. इकबाल और बलराम बुरी तरह से घायल हो गये हैं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल बीजापुर में उपचार चल रहा है। घटना के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस प्रशासन ने एक बार भी नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। वहां की पुलिस से बचने के लिए नक्सली पूर्व की भांति जिले के सीमावर्ती इलाकों में शरण न लेने पाएं इसको लेकर जिले की पुलिस महकमा सतर्क हो गया है। मंगलवार को बभनी, बीजपुर, कोन, विण्ढमगंज, रायपुर, मांची, जुगैल समेत अन्य थानों की फोर्स अपने-अपने इलाकों में भ्रमण करते हुए ग्रामीणों को संदिग्धों के दिखाई देने पर सूचना देने के लिए जागरूक करने में जुटी रही। बार्डर पर पीएसी को तैनात कर दिया गया है। पुलिस कर्मियों को संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का आदेश दिया गया है।
जिले से सटे छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की सक्रियता को देखते हुए बार्डर पर पीएसी को अलर्ट कर दिया गया है। नक्सल इलाकों के थाने और पुलिस चौकियों की फोर्स को 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। जंगली रास्तों पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। - आशीष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें