फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड बनाने में दस सबसे खराब जिलों में सोनभद्र आठवें स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सरकार ने आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान चला रखा है। इस अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाए जाना है, लेकिन सोनभद्र लगातार तीसरे दिन भी कार्ड बनाने में फिसड्डी रहा है। पहले दिन पीछे से 12 वे नंबर पर जिला रहा। दूसरे दिन स्थिति और भी बदतर हो गई। सबसे खराब स्थिति में दूसरे नंबर पर सोनभद्र आ गया और तीसरे दिन की स्थिति भी लगभग वैसी ही है। 75 जिलों में तीसरे दिन शुक्रवार को जिला दस सबसे खराब जिलों में आठवें नंबर पर रहा। इस तरह जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने में व्यापक तौर पर लापरवाही बरती जा रही है। डीएम ने इसे गंभीरता से लिया है। डीएम अभिषेक सिंह ने चेताया है कि यदि वीएलई कार्ड बनाने में रुचि नहीं लेते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड बनाने में शुक्रवार को यूपी में सबसे खराब प्रदर्शन चित्रकूट का रहा। यहां सिर्फ 146 कार्ड बने। इसी तरह झांसी, संत कबीर नगर, संभल, शामली, फैजाबाद, जालौन की भी स्थिति बदतर है। दस सबसे खराब प्रदर्शन वाले जिलों में सोनभद्र 306 कार्ड बनाकर आठवें, कुशीनगर 316 कार्ड बनाकर नौवें और कासगंज 336 कार्ड बनाकर दसवें स्थान पर है। जबकि तीसरे दिन सर्वाधिक 4969 आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्नांव प्रथम, 3545 कार्ड पर बुलंदशहर द्वितीय और 3020 कार्ड बनाकर शाहजहांपुर तीसरे स्थान पर है। इस तरह सोनभद्र अब भी आयुष्मान कार्ड बनाने में खराब स्थिति से उबर नहीं पाया है। पहले ही दिन से जिले में कार्ड बनाने में लापरवाही बरती जा रही है। दूसरे दिन तो सबसे खराब स्थिति रही जब महज 42 कार्ड बनाकर सोनभद्र दस सबसे खराब जिलों में दूसरे स्थान पर रहा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के के तहत जिन पात्र लाभार्थियों के परिवारों में एक भी आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, उन परिवारों को कार्ड बनवाने के लिए दस मार्च से 24 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इनसेट:
आयुष्मान कार्ड बनाने में लगे हैं 344 वीएलई
सोनभद। जन सेवा केंद्र सोनभद्र के जिला प्रबंधक आशीष पांडेय ने बताया कि जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने में 344 वीएलई (ग्राम स्तर के उद्यमी) लगाए गए हैं। इसमें से करीब 175 वीएलई ही कार्य कर रहे हैं। शेष वीएलई किसी न किसी परेेेशानी की वजह से कार्य नहीं कर रहे हैं। इस वजह से आयुष्मान कार्ड बनाने में कमी आ रही है। कइयों की मशीन भी खराब हो जाने से काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि काम न करने वाले वीएलई को जिलाधिकारी के माध्यम से नोटिस भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें