फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: लॉक डाउन में बेहतर कार्य करने वाले दो ग्राम प्रधानों से प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं बात, पंचायती राज दिवस पर होगी चर्चा

Fri, 24 Apr 2020 08:21 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस पर प्रदेश के तीन प्रधानों से बातचीत करेंगे। इसके लिए सोनभद्र से भी दो प्रधानों का चयन कर इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। जिन दो प्रधानों का नाम चयनित करके भेजा गया है उन्होंने लॉकडाउन अवधि में बेहतरीन कार्य किया है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर 24 अप्रैल को दिन 11 बजे से 12 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए ग्राम प्रधानों से बातचीत करेंगे। हालांकि वे बातचीत चुनिंदा प्रधानों से ही करेंगे। जिनसे बात नहीं होगी वे बातचीत व प्रधानमंत्री की बात को सुनेंगे।

इसी दौरान राजस्व विभाग एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त सहयोग से न्यू सेंट्रल सेक्टर स्कीम को भी लांच किया जाएगा। पत्र के माध्यम से ही हर जिले के दो प्रधानों की सूची मांगी गई। उसी के अनुसार जिगना के प्रधान मोहन पांडेय व आमडीह के प्रधान कृष्ण कुमार सिंह का नाम चयनित करके भेजा गया है। इन्होंने लॉकडाउन के दौरान सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Social Media
डीपीआरओ आरके भारती ने बताया कि दो प्रधानों का नाम चयनित करके भेजा गया है। दोनों ने सराहनीय कार्य किया है। सोनभद्र जिला चार राज्यों की सीमाओं से सटा है और आदिवासी जनसंख्या की अधिकता वाला है, इसलिए बातचीत की पूरी उम्मीद है।

जिगना के ग्राम प्रधान मोहन पांडेय ने लॉकडाउन में अपनी ग्राम पंचायत में स्वप्रेरित होकर पंचायत अन्नपूर्णा किचन का प्रारंभ किया और रोजाना लगभग 150 लोगों को भोजन कराया। यहां कोई भी परिवार राशनकार्ड विहीन नहीं है। वहीं आमडीह के ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार सिंह ने लॉकडाउन में राजमार्ग से अपने घर वापस आ रहे श्रमिकों को भोजन कराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें