फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cough Syrup: एक साल तक जेल से बाहर नहीं आएगा भोला जायसवाल, सोनभद्र पुलिस के प्रस्ताव पर शासन ने की कार्रवाई

Fri, 17 Apr 2026 05:21 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: कफ सिरप तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया गया है। सोनभद्र जेल में बंद तस्करी के मुख्य आरोपी शुभम के पिता भोला जायसवाल को पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत एक वर्ष के लिए निरुद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
भोला जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले में कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तस्करी के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के नेटवर्क पर प्रहार करते हुए उसके पिता भोला प्रसाद को पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत एक वर्ष के लिए निरुद्ध कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के प्रस्ताव पर जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से शासन के निरोधक प्राधिकारी ने 15 अप्रैल से एक वर्ष की निरुद्धि का आदेश पारित किया है। इसके तहत भोला प्रसाद को आगामी एक वर्ष तक जिला कारागार में रखा जाएगा। 

पुलिस जांच में सामने आया कि भोला प्रसाद कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार में अभ्यस्त है। फर्जी फर्मों के जरिए बिलिंग कर बड़े पैमाने पर कफ सिरप की तस्करी की जा रही थी। यह पूरा नेटवर्क संगठित तरीके से संचालित हो रहा था, जिसका तार देश के बाहर तक जुड़ा पाया गया। 
विज्ञापन


जांच में यह भी खुलासा हुआ कि शुभम जायसवाल ने अपने पिता के नाम पर संचालित फर्म शैली ट्रेडर्स के माध्यम से एबाट कंपनी से भारी मात्रा में फेन्साडिल कफ सिरप मंगाकर उसे अवैध रूप से बांग्लादेश तक भेजा। 

इस अवैध कारोबार से आरोपियों ने भारी आर्थिक लाभ कमाया। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि यह निरोधात्मक कार्रवाई आरोपी के खिलाफ दर्ज मामलों के अतिरिक्त की गई है, ताकि मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें