फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: छेड़खानी के विवाद में युवक से मारपीट और सिर मुड़वाने के आरोप में 10 आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Aug 2026 04:30 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र पुलिस ने छेड़खानी के विवाद में युवक से मारपीट और सिर मुड़वाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो से निकाली गई तस्वीर। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले में छेड़खानी के विवाद में एक युवक को रास्ते से घर में खींचकर ले जाने, उसके साथ मारपीट, सिर मुड़वाने और अमानवीय कृत्य करने के मामले में बभनी पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश किया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
इकदिरी गांव निवासी सरजू प्रसाद ने सात अगस्त को बभनी थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई भोला प्रसाद छह अगस्त को बभनी बाजार से घर लौट रहा था। दराई मोड़ के पास कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और एक राय होकर जान से मारने की नीयत से घर के अंदर खींच ले गए। 

आरोप है कि वहां उसके साथ मारपीट की गई और अमानवीय कृत्य कर उसे अपमानित किया गया। भाई को बचाने पहुंची सरजू प्रसाद की पत्नी के साथ भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप है कि उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। 
विज्ञापन


एएसपी ऋषभ रूनवाल ने बताया कि पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम करकच्छी निवासी अजय (28), राजेंद्र (58), चितरंजन (33), ममता (25), चिंता (32), शंभू (27), संजय (21), सीताराम (45), रामकिशुन (40) और बीगन (40) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें