अनपरा के परासी में क्रिकेट प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ करते नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम बै
अनपरा। नगर के दक्षिणी परासी स्थित आदर्श पोखरा पर शनिवार की रात में डीह बाबा प्रीमियर लीग सीजन-1 का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम प्रसाद बैसवार ने फीता काटकर किया। लीग के पहले दिन के मैच में ककरी फाइटर्स, काशीमोड़ स्टोर्म राइडर और सोनभद्र नाईट राइडर्स ने मैच जीते।
पहला मैच ककरी फाईटर्स और ऊर्जान्चल 11 के बीच खेला गया, जिसमें 8 विकेट खोकर 74 रन बनाकर 9 रन से मैच जीत लिया।
इस मैच के मैन ऑफ द मैच सुनील शुक्ला रहे। दूसरा मैच काशीमोड़ स्टोर्म राइडर्स के बीच खेला गया, जिसमें 8 विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाकर 35 रनो से मैच जीत लिया।
मैन ऑफ द मैच रवि मौर्या रहे। तीसरा मैच सोनभद्र नाईट राइडर्स और अनपरा सुपरस्टार्स के बीच खेला गया, जिसमें सोनभद्र नाईट राइडर्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 15 रनों से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अक्षत दूबे रहे।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि हिंडाल्को रेणुपावर डिविजन के मानव संसाधन प्रमुख आशीष पांडेय ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आपसी सौहार्द को भी बढ़ावा देता है।
डीह बाबा प्रीमियर लीग सीजन–1 के आयोजन से क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता का आयोजन विनोद बैसवार, मनीष बैसवार, सम्राट, आसमन, रवि आनंद की ओर से किया गया है।