फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटरों को पकडने के लिए बिहार और झारखंड में छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रेणुकूट चेयरमैन शिव प्रताप उर्फ बबलू सिंह की हत्या करने वाले शूटरों को पकड़ने के लिए जिले की पुलिस बिहार और झारखंड में छापेमारी कर रही है। हत्या के आरोप में पकड़े गए हत्यारोपियों से पूछताछ के बाद मिली जानकारी लेने के बाद पुलिस फरार चल रहे शूटरों को पकड़ने के लिए हाथ पांव मार रही है।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार की रात रेणुकूट निवासी चेयरमैन शिव प्रताप सिंह अपने आवास पर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। उसी वक्त एक युवक पहुंचा और चेयरमैन को नमस्ते करने के बाद उन्हें गोली मार दी। इसके बाद शूटर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गया। उसी दिन अर्धरात्रि के बाद चेयरमैन की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने पूर्व नपं चेयरमैन अनिल सिंह समेत पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो मामले में और लोगों के नाम सामने आए। नामजद हत्यारोपियों ने शूटरों से चेयरमैन की हत्या कराई थी। सभी शूटर गैर प्रांत के थे और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। एसपी के निर्देश पर टीमें बिहार के औरगांबाद, सासाराम और झारखंड गढ़वा समेत अन्य जिलों में शूटरों को पकडने के लिए छापेमारी कर रही है। बृहस्पतिवार को भी गैर प्रांतों में शूटरों को पकडने के लिए पुलिस की छापेमारी जारी रही। इसकी मानिटरिंग एएसपी ओपी सिंह एवं एएसपी अभय नाथ त्रिपाठी कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने कहा कि पकड़े गए हत्यारोपियों से शूटरों के बारे में मिली जानकारी के आधार पर उनको पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही हत्या में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें