फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में भीषण हादसा: दो बाइकों की जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत; चार लोग लड़ रहे जिंदगी की जंग

Wed, 02 Oct 2024 05:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले के चोपन के सिंदुरिया रोड पर दो बाइकों की टक्कर में एक युवक ने दम तोड़ दिया। जबकि चार अन्य घायल हो गए। 
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया रोड पर बुधवार को दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


यह है मामला
चोपन मल्लाही टोला निवासी ओमप्रकाश साहनी (32), दिलीप साहनी (23) और विक्की (18) एक बाइक पर सवार होकर जुगैल से चोपन की तरफ आ रहे थे। सिंदूरिया रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार जुगैल के टोला पौसिला निवासी रामपति बैगा और रामवृक्ष बैगा से उनकी बाइक टकरा गई। 

आमने-सामने की जोरदार टक्कर में सभी बाइक सवार घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें चोपन सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ओमप्रकाश साहनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दिलीप साहनी, विक्की, रामपति बैगा और रामवृक्ष उर्फ पप्पू को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे चोपन सीएचसी के एसएसआई उमाशंकर यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विजय चौरसिया ने बताया कि अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें