फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: सड़क पार कर रहे बछड़े से टकराई बाइक, एक की मौत; पूर्व विधायक का चालक गंभीर

Sun, 08 Nov 2026 12:36 AM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के राबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर सलैया गांव के पास बाइक बछड़े से टकरा गई। हादसे में 40 वर्षीय राजेंद्र की मौत हो गई, जबकि पूर्व विधायक शारदा प्रसाद के चालक अतुल दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर सलैया गांव के पास शनिवार रात सड़क पार कर रहे बछड़े से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार खजुरी निवासी राजेंद्र (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे पूर्व विधायक शारदा प्रसाद के चालक अतुल दुबे (42) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


रात नौ बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, शाहगंज थाना क्षेत्र के खजुरी निवासी अतुल दुबे पूर्व विधायक शारदा प्रसाद की खेती-बाड़ी का काम भी देखते हैं। शनिवार रात करीब नौ बजे वह राजेंद्र के साथ बाइक से राबर्ट्सगंज से शाहगंज की ओर जा रहे थे।

 
Trending Videos
विज्ञापन

सलैया गांव के पास अचानक सड़क पार कर रहा बछड़ा बाइक के सामने आ गया। बाइक उससे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया
हादसे के बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल अतुल दुबे को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी पुलिस
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। घायल का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें