फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर दूसरे दिन भी लगा लंबा जाम, जूझते रहे लोग

विज्ञापन
म्योरपुर क्षेत्र के रनटोला में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर वाहनो से लगा जाम। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यक्रम के बाद ओवरलोड वाहनों के संचालन तेज होने से मंगलवार को भी मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आरवाई सिंह घाट के समीप भीषण जाम लगा रहा। ओवरलोड बालू लदे ट्रकों के खराब होने से वाहनों की कतार देखने को मिली। जाम में सबसे ज्यादा परेशानी रोजाना काम के लिए रेणुकूट जाने वाले श्रमिकों को हुई। जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिसकर्मी भी जूझते रहे।
विज्ञापन

म्योरपुर और पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग की सीमा स्थित आरवाई सिंह घाट पर कई ओवरलोड बालू लदे ट्रकों के खराब होकर खड़ा होने की वजह से मंगलवार को दूसरे दिन भी भीषण जाम लगा रहा। आए दिन जाम लगने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सोमवार को भी दिनभर यहां जाम लगा रहा। मार्ग पर चलने वाले रामजीत, सर्वेश, रामबली, राजाराम, रामचंद्र, जिन्दलाल आदि का कहना है कि ओवरलोड वाहन लगातार सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। ग्रामीणों की मानें तो खानापूर्ति के लिए कभी कभार उच्चाधिकारियों के आदेश पर प्रशासन सक्रिय होकर कुछ वाहनों पर कार्रवाई कर शांत बैठ जाता है। इसके बाद फिर धड़ल्ले से ओवरलोड वाहन सड़क पर फर्राटा भरने लगते हैं। इसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ता है।
श्रमिकों को लौटना पड़ा घर
मंगलवार को लगे जाम में काफी देर तक श्रमिक फंसे रहे। इसके बाद उन्हें अपने घर लौटना पड़ा। यही हाल सोमवार को भी रहा। सैकड़ों की संख्या में श्रमिक रेणुकूट काम करने के लिए जाते हैं। ऐसे में वाहनों के जाम में फंसने की वजह से श्रमिक, छात्र-छात्राएं व दूधिए उल्टे पांव घरों को लौट गए। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों खिलाफ कार्रवाई की जाती है। जल्द ही अभियान चलाकर इनकी धरपकड़ की जाएगी, जिससे ओवरलोड वाहनों पर नियंत्रण लग सके। - रमेश कुमार, उपजिलाधिकारी दुद्धी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें