फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः महंगाई के विरोध में वाम मोर्चा ने निकाला जुलूस, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बाम मोर्चा के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र में वाम मोर्चा सदस्यों ने 15 सूत्रीय मांगों के समर्थन में बुधवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। बढ़ती महंगाई, पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि के लिए सरकार की जनविरोधी नीतियों को जिम्मेदार बताया और रोक की मांग की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा।
विज्ञापन

भाकपा, माकपा और भाकपा (माले) के संयुक्त संगठन वाम मोर्चा के सदस्यों ने लोढ़ी में कलेक्ट्रेट तिराहे से जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए वह कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, खाद, बीज और उर्वरक के बढ़ते दामों के लिए केंद्र व प्रदेश की सरकारें जिम्मेदार हैं। उन्होंने मनरेगा में दो सौ दिन का काम और छह सौ रुपये की दिहाड़ी करने की मांग की। इस मौके पर अशोक कन्नौजिया, प्रेमचंद्र गुप्ता, मुन्ना धांगर, प्रेमनाथ, बीडी शर्मा, हृदयनारायण, मोहम्मद कलीम, एसएस मिश्रा, पूजा, नज्मा, आमना खातून, पुरुषोत्तम, लालती, फूलमती आदि की मौजूदगी रही।
बेरोजगारी पर घेरेबंदी की तैयारी
ट्रेड यूनियन भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) व इससे संबद्ध मजदूर संगठनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ बगावती तेवर अपना लिया है। संगठन महंगाई व बेरोजगारी पर सरकार को घेरने की तैयारी कर चुका है। इसे लेकर आठ सितंबर तक बीएमएस से संबद्ध कोयला खदान मजदूर संघ गांव-गांव जन जागरण करेंगे। नौ सितंबर को केंद्र व राज्य सरकार के नाम सात सूत्रीय मांगों के समर्थन में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह जानकारी भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के क्षेत्रीय महामंत्री मनोज सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें