फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः तीन लाख की हेरोइन बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के मरकरी पुलिया के समीप बृहस्पतिवार को घेराबंदी कर पुलिस ने एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन मिली है, जिसकी कीमत करीब तीन लाख आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फोर्स के साथ दरोगा प्रेम शंकर मिश्रा नई बाजार क्षेत्र में निकले थे। इसी दौरान मुखबिर के जरिये दरोगा को सूचना मिली कि मरकरी गांव के समीप पुलिया के पास एक युवक हेरोइन लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल शैलेश राय ने बताया कि पकड़े गए सदर कोतवाली क्षेत्र के कुसहा गांव निवासी अंशू के कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन मिली है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन लाख रुपये है। कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने हेरोइन की तस्करी मेें शामिल कुछ लोगों के बारे में जानकारी दी है। उसी के आधार पर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें