फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः महज 50 क्विंटल धान खरीद के निर्देश पर किसानों ने जताया असंतोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। खाद्य रसद विभाग के विशेष सचिव ओपी वर्मा ने बृहस्पतिवार को जिले के धान क्रय केंद्रों का दौरा कर खरीद की स्थिति जानी। कई जगह किसानों ने उनसे समस्याएं बताई। 50 कुंतल तक ही धान खरीद के कथित निर्देश को लेकर भी विरोध जताया।
विज्ञापन

सबसे पहले सुबह दस बजे ओपी वर्मा साधन सहकारी समिति गया रतवल स्थित धान क्रय केंद्र पहुंची धान खरीद की स्थिति, तौल मशीन की स्थिति, बोरों की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से उनकी समस्याएं भी जानीें। यहां के बाद केकराही साधन सहकारी समिति स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। करमा स्थित धान क्रय केंद्र का भी निरीक्षण कर जरूरी जानकारी ली। किसानों ने बताया कि ये बड़े किसान हैं उनके लिए भी फिलहाल 50 कुंतल ही धान क्रय करने का निर्देश सचिवों को दिया गया है। इस मौके पर जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह, एआर कोआपरटिव टीएन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें