फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने बीना कोयला लोडिंग साइट का किया निरीक्षण

विज्ञापन
बीना में कोयला लोडिगं प्वाइंट का निरीक्षण करते मंडल रेल प्रबंधक आशीष बंसल - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
अनपरा। ऊर्जांचल दौरे पर आये धनबाद रेल मंडल के डीआरएम ने वृहस्पतिवार को बीना कोयला लोडिंग साइट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शक्तिनगर में निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन भवन का भी जायजा लिया। दो दिवसीय दौरे पर आये डीआरएम आशीष बंसल बीना कोयला लोडिंग साइट पर पहुंचे। लोडिंग व्यवस्था का जायजा लेने केबाद उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को प्रणाली को और दुरूस्त करने के निर्देश दिये। इस दौरान लोडिंग कैपेसिटी बढाने की दिशा में डीआरएम द्वारा रेलवे और एनसीएल केअधिकारियों के साथ गहन मंथन किया गया। ताकि कोयला खनन व प्रेषण के गैप को भरा जा सके। साइट पर मौजूद कर्मियों से समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर डीआरएम द्वारा उनके निराकरण का भरोसा दिया गया। इस दौरान अधिक से अधिक कोयला रेल मार्ग से परिवहन करने की रणनीति पर तेजी से कार्य करने की रूपरेखा तय की गई। उसके बाद बंसल ने शक्तिनगर पहुंच निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन भवन का भी जायजा लिया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण की गुणवत्ता पर ध्यान देते हुए निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस मौके पर वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक पंकज कुमार सहित परिचालन व इलेक्ट्रिकल के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें