फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सोनभद्र डिपो काे नहीं मिली महिला परिचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। परिवहन निगम की तरफ से हाल के दिनों में वाराणसी डिवीजन में महिला परिचालकों की भर्ती की गई है। 77 महिला परिचालकों का चयन हुआ है। इससे माना जा रहा था कि सोनभद्र डिपो को भी महिला परिचालक मिलेंगी। मगर एक भी महिला परिचालक सोनभद्र डिपो को नहीं मिली। यहां मृतक आश्रित कोटे से 11 रेगुलर पुरुष परिचालकों की भर्ती हुई है। बावजूद इसके डिपो में परिचालकों की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन

परिवहन निगम की तरफ से पुरुष चालक एवं परिचालकों के साथ ही महिला परिचालकों की भर्ती संविदा पर की जा रही है। वहीं महिला चालकों की भर्ती सिटी बसों के संचालन के लिए की जानी थी। परिवहन निगम की तरफ से चालक एवं परिचालकों की कमी दूर करने के लिए कवायद चल रही है। हाल ही में वाराणसी डिवीजन में 77 महिला परिचालकों की भर्ती हुई है। तब माना जा रहा था कि सोनभद्र डिपो को भी महिला परिचालक मिलेंगी और रोडवेज बसों में महिला परिचालक टिकट काटते हुए नजर आएंगी। मगर ऐसा नहीं हुआ। हाल ही में सोनभद्र डिपो में 11 रेगुलर पुरुष परिचालकों की भर्ती हुई है। इसमें एक भी महिला परिचालक नहीं है। इस संबंध में सोनभद्र डिपो के क्षेत्रीय उप प्रबंधक विश्राम सिंह का कहना है कि महिला परिचालकों की सुरक्षा के मद्देनजर उनकी ड्यूटी वाराणसी एवं इससे सटे इलाकों में संचालित होने वाली रोडवेज बसों में लगाई गई है। अपने यहां एक भी महिला परिचालक नहीं मिली है।
वाराणसी डिवीजन में संविदा पर 77 महिला परिचालकों की भर्ती हुई है। अपने यहां एक भी महिला परिचालक नहीं मिली है। पहले एक महिला परिचालक थी, जिसका दो माह पहले प्रमोशन लिपिक पद पर हो गया, वह भी यहां से चली गई। - विश्राम सिंह, एआरएम-सोनभद्र डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें