फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः एएसपी ने व्यवस्था पर जताया संतोष, बीजपुर थाने का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन डॉ. राजीव कुमार सिंह ने सोमवार को सोनभद्र के बीजपुर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर की।
विज्ञापन

सोमवार सुबह थाने पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ने सबसे पहले थाने के कार्यालय, मेस, बैरक, साफ सफाई, मालखाना, रख रखाव, अभिलेख, महिला हेल्प डेस्क सहित परिसर में खड़े लावारिस वाहनों का हाल जाना।
विज्ञापन

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह को इलाके में नशे तथा अपराधियों के खिलाफ सघन अभियान चला कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने श्रावण मास में जरहा स्थिति मंदिर पर प्रत्येक सोमवार को लगने वाले मेले को लेकर पीस कमेटी और अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए कहा। उप निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय, राजकुमार यादव, यशवंत सिंह, महिला आरक्षी उमावती मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें