हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
क्या बोले अधिकारी
तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूलरे लेन में घलने से हादसा हुआ है। इसमें छह लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। नायलों को पूरी मदद पहुंचाई जा रही है। शवों की पहचान कर घरवालों को सूचना दी गई है। -अशोक कुमार मीणा, एसपी
ये है मामला
वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे ट्रेलर बेकाबू हो गया। डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पहुंचे ट्रेलर ने ट्रक चालक को टक्कर मार दी। इसी बीच टेलर से क्रेटा कार भी टकरा गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर आधे घंटे आवागमन बाधित रहा।
मरने वालों में छत्तीसगढ़ के जिला बलरामपुर के धबलपुर निवासी रवि प्रकाश मिश्र, उनकी मां ऊषा मिश्र और पुत्र अथर्व मिश्र हैं। इनके अलावा, कार चालक सने कादरी उर्फ सनाउल्लाह निवासी बोहला जिला बलरामपुर, ट्रेलर चालक दयाशंकर पाल निवासी तरावा थाना कछवां, जिला मिर्जापुर, ट्रक चालक गुड्डू निवासी वरईपुर, नरायनपुर जिला मिर्जापुर हैं।