स्नातक सीट पर 8,485 ने डाला वोट
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जिले के कुल 16,812 मतदाता मतदान के लिए पात्र थे। इनमें से 8,485 मतदाताओं ने मतदान किया। कुल मतदान प्रतिशत 50.46 रहा।
शिक्षक सीट पर 1,312 मतदाताओं ने किया मतदान
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,738 मतदाता थे। इनमें से 1,312 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां मतदान प्रतिशत 75.48 रहा। इस तरह सोनभद्र में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की तुलना में काफी अधिक रहा।