फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनांचल में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा पर्व

Fri, 31 Jul 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 सोनांचल में शुक्रवार को धूमधाम से गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। जय गुरुदेव आश्रम कार्यालय परासी में मंत्रोचार के साथ गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। पूजन-अर्चन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। राबर्ट्सगंज स्थित साईं मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व के पूर्व संध्या पर भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। यहां साईं बाबा की भव्य झांकी देख भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। रात भर भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे।
विज्ञापन

जय गुरुदेव आश्रम कार्यालय परासी में दूर-दराज से आए लोगों ने गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया। यहां राजेश, राजकुमार, रामलाल, राकेश, सुरेंद्र उपस्थित लोगों की सेवा में जुटे रहे। उधर राबर्ट्सगंज में स्थित महर्षि वैदिक विश्व प्रशासन कार्यालय पर भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पीड़ितों की मदद करने का संकल्प लिया। इस मौके पर दीन दयाल तिवारी, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, कलावती, शिवानंद, रामप्रसाद विनय मौजूद रहे। गुरुवार की रात राबट्र्सगंज में स्थित साईं मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पूर्व संध्या पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जय मां गायत्री जागरण मंडल के कलाकार सूरज गुप्ता ने गणेश वंदना और जिस दिन गुरुजी दर्शन होगा, उस दिन जीवन सफल होगा गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ओबरा की गायिका प्रिया गुप्ता ने दीवाना तेरा आया बाबा गीत सुना कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।, मीना अग्रवाल समेत अन्य महिलाओं ने भजन, गीत प्रस्तुत किया। मंदिर में पूजन-अर्चन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस मौके पर परमेश जैन, राजीव विश्वकर्मा, राजेंद्र जैन, सुधीर जैन, संतोष केशरी, काजल सोनी, अंशु सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें