फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में गंभीर रोगों की होगी सर्जरी

Fri, 31 Jul 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
अब जिला अस्पताल में भी गंभीर रोगों की सर्जरी (आपरेशन) होगी। इसके लिए विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त अनिल कुमार ने सीएमओ डा. अमरेंद्र बहादुर सिंह को आन काल निजी क्लीनिकों के डाक्टरों को बुला कर रोगियों का आपरेशन करवाने का निर्देश दिया हैै। एक आपरेशन करने पर डाक्टर को 15 सौ रुपये मिलेंगे। उन्होंने जिला अस्पताल में आपरेशन करने से इंकार करने वाले डाक्टरों के क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन रद्द  करने की कार्रवाई करने क  निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सूबे के एक छोर पर बसे अतिनक्सल प्रभावित सोनभद्र जिले में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी का खामियाजा रोगियों को भुगतना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी पर डाक्टरों की कमी होने के कारण रोगियों का समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है। ऐसे में रोगियों को निजी क्लीनिक में उपचार करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में सर्जन डाक्टरों के अभाव में गंभीर रोगों का आपरेशन नहीं हो पा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए दो दिन पूर्व जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त अनिल कुमार ने सीएमओ को आन काल निजी क्लीनिकों के सर्जन डाक्टरों को बुला कर गंभीर रोगों का सर्जरी करवाने का निर्देश दिया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अमरेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि मंडलायुक्त के निर्देश का पालन करते हुए सीएमएस को निजी क्लीनिकों से डाक्टरों को बुलवा कर रोगियों का आपरेशन करवाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि शासन से  प्रत्येक आपरेशन करने पर डाक्टर को डेढ़ हजार रुपये फीस देने का प्राविधान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें