ओबरा। आंबेडकर स्टेडियम ओबरा में चल रहे 19वें सोनांचल कप प्रतियोगिता के पांचवें दिन का मुकाबला नाइन स्टार ओबरा बनाम हिंडाल्को के बीच निर्धारित 25-25 ओवरों का मैच खेला गया। टॉस जीतकर नाइन स्टार ओबरा के कप्तान संकट मोचन झा ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। नाइन स्टार ओबरा की टीम ने 25 ओवर में 185 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। नाइन स्टार ओबरा के सफल बल्लेबाज संदीप गुप्ता रहे, जिन्होंने 56 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली। उनका साथ शुभम जायसवाल ने 45 रनों का योगदान दिया। हिंडाल्को के सबसे सफल गेंदबाज जीएन सिंह, विपुल तिवारी व उमेर खान ने क्रमश: दो-दो विकेट लिए।
जवाब में उतरी हिंडाल्को की पूरी टीम 50 रनों पर सिमट गई। नाइन स्टार ओबरा के गेंदबाजों के सामने हिंडाल्को के सारे खिलाड़ी हथियार डाल दिए। हिंडालको के सबसे सफल बल्लेबाज रवि रहे, जिन्होंने 20 रन बनाए। बाकी हिंडालको का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार न कर सका। नाइन स्टार ओबरा के सबसे सफल गेंदबाज दीपक पटेल रहे, जिन्होंने 3.2 ओवर में मात्र छह रन देकर चार विकेट लिए। वहीं नाइन स्टार ओबरा के गेंदबाज विकास मीना व राहुल ने तीन-तीन विकेट लिया। नाइन स्टार ओबरा ने 135 रनों से यह मैच जीतकर हिंडालको को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच नाइन स्टार ओबरा के पूर्व कप्तान अरविंद यादव व संजय यादव के द्वारा नाइन स्टार ओबरा के ऑल राउंडर खिलाड़ी दीपक पटेल को दिया। कल का मैच उत्पादन निगम लिमिटेड ओबरा बनाम शाहगंज के बीच खेला जाएगा। मैच में निर्णायक रोशन सिंह व सोनू राय रहे।