फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सोनभद्र में संपत्ति के लिए हैवान बना बेटा, पिता का गला काटकर उतारा मौत के घाट

Fri, 16 Feb 2024 09:38 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

Sonbhadra News: यूपी के सोनभद्र जिले में बेटे ने पिता के गले पर फावड़े से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। घटना की वजह संपत्ति विवाद बताई जा रही है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के बघाडू में एक बेरहम बेटे ने पिता की गला काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। घटना के पीछे संपत्ति विवाद को कारण बताया जा रहा है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
बघाडू गांव के जरहर टोला निवासी बैजनाथ (50) की चार शादियां हुई हैं। ग्रामीणों के मुताबिक बैजनाथ को पहली पत्नी से दो लड़के सुरेश (25) अनूप (20) हैं। दूसरी व तीसरी पत्नी छोड़कर चली गईं। चौथी पत्नी कुछ दिन पूर्व एक तीन वर्षीय बच्ची को लेकर आई। इसके बाद से ही परिवार में संपत्ति विवाद बढ़ गया। 

उधर, गुरुवार को छोटा बेटा अनूप ससुराल गया था। संपत्ति विवाद में बड़े बेटे सुरेश ने घर के बाहर दरवाजे के बगल में ही फावड़ा से पिता की गर्दन पर जोरदार प्रहार कर उसको मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना को लेकर आसपास व घरवालों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें