बताया जा रहा है कि पहले उन्होंने दोनों को वहां से हटने के लिए कहा। जब वह नहीं माने तो लाठी लेकर पहुंच गए। बेटे पर दो-तीन लाठी चला भी दी। इससे खफा बेटे और उसके दोस्त ने उनकी खासी पिटाई कर दी।
पिता ने तहरीर में गला दबाने और सीने पर चढ़कर पिटाई किए जाने से दर्द होने का भी आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। उन्हें हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।