फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं आंधी तो कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी

Sat, 13 Oct 2018 12:03 AM IST
sonbhadra news
विज्ञापन
rain shimla
विज्ञापन
सोनभद्र। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तितली चक्रवाती तूफान आने के बाद बृहस्पतिवार की रात से जिले का मौसम भी अचानक बदल गया। शुक्रवार सुबह आसमान में बादलों के मंडराने के बाद कहीं हल्की और कहीं तेज हवा भी चली। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिससे अचानक ठंड महसूस होने लगी। जिले के कुछ हिस्सों में फुहार भी पड़े। वहीं शाम को ओबरा में बारिश भी हुई। मौसम में बदलाव से सूख रही धान की फसल से निराश किसानों को फसलों के बचने की उम्मीद नजर आने लगी है।
विज्ञापन

वैसे मौसम में कई दिनों से उतार चढ़ाव नजर आ रहा है। दिन के मुकाबले रात के तापमान में काफी गिरावट होती है।   बृहस्पतिवार की रात मौसम ने अचानक पलटी मारी। कुछ देर कहीं तेज तो कहीं हल्की हवा चली। कुछ स्थानों पर बारिश और बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि हवा व बारिश से फसलो को क्षति नहीं हुई है। बरसात की वजह से ठंड में जरूर इजाफा हुआ है। राबर्ट्सगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत ऊंचडीह के किसान मुलई राम पांडेय, पेटरही के जगदीश पांडेय, पुसौली के प्रकाश पटेल आदि का कहना है कि यह चक्रवाती तुफान तितली का असर या फिर बर्फबारी का उनकी फसलों को बारिश से फायदा हुआ है। खेतों में नमी बन गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें